ACB Raid : एसीबी की रेड, जमीन की पैमाइश के बदले 65 हजार की रिश्वत लेते कानूनगो गिरफ्तार

Sonia kundu
3 Min Read

न्यूज कुंज नेटवर्क, भिवानी। हरियाणा में रेवेन्यू डिपार्टमेंट पर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB Raid ) की टेढ़ी नजर है और पटवारी, कानूनगो समेत दूसरे स्टॉफ को भ्रष्टाचार के मामले में पकड़ा जा रहा है। इसी कड़ी में भिवानी में एसीबी की टीम ने जमीन की पैमाइश के बदले 65 हजार रुपए की रिश्वत लेते कानूनगो को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) ने भिवानी जिले की तोशाम तहसील में तैनात कानूनगो कुलदीप को 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। तोशाम क्षेत्र के ढाणी सरल गांव निवासी एक व्यक्ति ने हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो से शिकायत की थी कि उसकी जमीन की पैमाइश करने के लिए कानूनगो कुलदीप 65 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है।

ACB Raid : एसीबी के जाल में फंसा कानूनगो

शिकायत मिलने के बाद ब्यूरो ने मामले की गोपनीय जांच की, जिसमें शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाई गई। इसके बाद स्टेट विजिलेंस (SV) एंड एसीबी यूनिट, भिवानी की टीम ने पूरी योजना के साथ जाल बिछाया। तय रणनीति के अनुसार शिकायतकर्ता ने आरोपी को रिश्वत की रकम सौंपी और जैसे ही कानूनगो ने 65 हजार रुपये अपने कब्जे में लिए, मौके पर मौजूद एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

यह खबर भी पढ़ें : हरियाणवी कलाकार अमर करनावल पर केस दर्ज, मासूम शर्मा मानते हैं भाई, कौन हैं अमर करनावल?

ब्यूरो के अधिकारियों के अनुसार आरोपी के खिलाफ एसवी एंड एसीबी थाना, हिसार में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा-7 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। अधिकारियों ने बताया कि ट्रैप कार्रवाई के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा-105 के सभी कानूनी प्रावधानों का पालन किया गया। अब मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह भी जांच की जा रही है कि इस प्रकरण में किसी अन्य अधिकारी या कर्मचारी की भूमिका तो नहीं है।

ACB Raid : सरकारी अधिकारी, कर्मचारी मांगता है रिश्वत तो करें टोल फ्री नंबर पर शिकायत

इस कार्रवाई के बाद हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी सरकारी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना तुरंत ब्यूरो को दें।

शिकायत दर्ज कराने के लिए ब्यूरो का टोल फ्री नंबर 1800-180-2022 तथा हेल्पलाइन नंबर 1064 उपलब्ध हैं। ब्यूरो ने भरोसा दिलाया है कि शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है तथा दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाती है।

Web Stories

Share This Article
15 नवंबर से लागू होंगे FASTag के ये नए नियम, डबल टोल से बचने के लिए जानें ये 6 आसान ट्रिक्स ऐसे बनाएं अपनी पसंद की UPI ID? जानें यहां शानदार ट्रिक मोटापे को कम करने के लिए खाएं ये बेहत्तर चीजें बदलते मौसम में नही होंगे बीमार, हल्दी के साथ ये 5 चीजें सेवन करें! रहेंगे स्वस्थ अब लेट नहीं होंगी ट्रेनें… रेलवे ने सभी DRM को दिए सख्त निर्देश, रियल टाइम होगी निगरानी