Jind News : 9 दिन बाद फिर से शहर के अंदर से शुरू हुई हांसी, बरवाला, अंसध, नरवाना रूट की बसें

Sonia kundu
4 Min Read

न्यूज कुंज नेटवर्क। जींद : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 17 जुलाई के कार्यक्रम के कारण पिछले नौ दिनों से शहर के अंदर से बंद बसों का संचालन फिर से शुरू हो गया है। ऐसे में यात्रियों ने राहत की सांस ली है। वहीं बस स्टैंड परिसर में यात्रियों के लिए बंद पार्किंग परिसर को फिर से खोल दिया गया है।

हाइड्रोजन ट्रेन के उद्घाटन को लेकर प्रधानमंत्री शुक्रवार को जींद पहुंचे थे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा गोहाना रोड व सफीदों रोड पर पेचवर्क, दीवारों पर पेंटिंग व सजावट का काम चल रहा था। इस कारण शहर के अंदर से गुजरने वाली हांसी, असंध व नरवाना रूट की बसों का संचालन फ्लाईओवर से किया गया था।

आमतौर पर हांसी, हिसार, बरवाला, असंध, करनाल, कैथल लोकल, नरवाना रूट की बस गोहाना रोड से हाेते हुए लघु सचिवालय, नागरिक अस्पताल, पुराना बस स्टैंड, रानी तालाब, एसडी स्कूल, सफीदों गेट, रुपया चौक, सब्जी मंडी मोड़ से होते हुए पटियाला चौक से निर्धारित रूट के लिए चलती है। शहर में लघु सचिवालय, पुराना बस स्टैंड, रुपया चौक व पटियाला चौक से काफी संख्या में यात्री इन रूट पर जाने के लिए बस पकड़ते हैं।

यहां से उन्हें बस पकड़ने के लिए बस स्टैंड जाने की जरूरत नहीं पड़ती। इससे यात्रियों का समय और आटो का किराया बचता है। आठ जुलाई से बसों का संचालन फ्लाईओवर से हो रहा था। प्रधानमंत्री कार्यक्रम होने के बाद अब फिर से बसों का संचालन शहर के अंदर से कर दिया गया है।

Jind news : यात्रियों के लिए पार्किंग भी कर दी गई थी बंद

प्रधानमंत्री कार्यक्रम के लिए पहले पांडू पिंडारा में जनसभा रैली के लिए जगह निर्धारित की गई थी, लेकिन वर्षा के चलते जनसभा स्थल को एकलव्य स्टेडियम के सामने हुडा ग्राउंड में शिफ्ट किया गया था। इस दौरान बस स्टैंड परिसर में यात्रियों के लिए पार्किंग को बंद कर दिया गया था। यात्री अपने स्वजनों को बस स्टैंड के गेट पर ही छोड़कर चले जाते थे। अब पार्किंग भी फिर से बहाल होने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली है।

Jind news : अलग-अलग रूट पर चलती हैं इतनी प्राइवेट बस

डिपो में जिलेभर में अलग-अलग रूटों पर 162 प्राइवेट बसें दौड़ रही हैं। इनमें नरवाना रूट पर 31, असंध रूट पर 16, गोहाना और बरवाला रूट पर 19, हांसी रूट पर 26, पुंडरी रूट पर तीन, जींद से पानीपत रूट पर 26, पिल्लूखेड़ा से रोहतक रूट पर पांच, नरवाना से हांसी रूट पर पांच, नरवाना से कैथल रूट पर 24 और नरवाना से हिसार रूट पर 20 निजी बसें शामिल हैं।

17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हाइड्रोजन ट्रेन का उद्घाटन करने जींद आए थे। वहीं एकलव्य स्टेडियम के सामने जनसभा को भी संबोधित किया था। इस कारण पिछले कुछ दिनों से हांसी, असंध व नरवाना रूट की बसों काे फ्लाईओवर से निकाला जा रहा था। अब इन बसों का संचालन फिर से शहर के अंदर से कर दिया गया है।
–राहुल जैन, रोडवेज महाप्रबंधक जींद डिपो

Web Stories

Share This Article
15 नवंबर से लागू होंगे FASTag के ये नए नियम, डबल टोल से बचने के लिए जानें ये 6 आसान ट्रिक्स ऐसे बनाएं अपनी पसंद की UPI ID? जानें यहां शानदार ट्रिक मोटापे को कम करने के लिए खाएं ये बेहत्तर चीजें बदलते मौसम में नही होंगे बीमार, हल्दी के साथ ये 5 चीजें सेवन करें! रहेंगे स्वस्थ अब लेट नहीं होंगी ट्रेनें… रेलवे ने सभी DRM को दिए सख्त निर्देश, रियल टाइम होगी निगरानी