Jind new Police Station : जींद जिले में बना नया पुलिस थाना लुदाना, 24 गांव नए पुलिस थाने में शामिल, देखें पूरी लिस्ट

Sonia kundu
2 Min Read

Jind new Police Station : हरियाणा सरकार के गृह विभाग ने जींद जिले में नए पुलिस थाना लुदाना के गठन की अधिसूचना जारी की है। लुदाना पुलिस थाना के अधिकार क्षेत्र में कुल 24 गांवों/स्थानीय क्षेत्रों को शामिल किया है। इन गांवों का पुलिस संबंधी क्षेत्राधिकार पुराने थानों से हटाकर नए थाना लुदाना के अधीन कर दिया गया है।

नोटिफिकेशन के अनुसार नए पुलिस थाना बने लुदाना क्षेत्र में जींद सदर थाना के 13 गांव, जुलाना थाना के 6 गांव और पिल्लूखेड़ा थाना के 5 गांव शामिल किए गए हैं।

जींद सदर थाना से रधाना, सुंदरपुर, अशरफगढ़ धोड़ी, सिंधवी खेड़ा, चाबरी, सिवाहा, खरकरामजी, ललित खेड़ा आसन, बराह खुर्द, बराह कलां, निडानी व लखमीरवाला गांव को शामिल किया गया है।

Jind new Police Station : इन गांवों को लुदाना पुलिस थाने से जोड़ा

इसके अलावा जुलाना थाना के छह गांवों ढिगाना, भैरो खेड़ा, निडाना, पड़ाना, खेमा खेड़ी, शामलो कलां गांव और पिल्लूखेड़ा थाना से मोरखी, भिड़ताना, लुदाना, मालसरी खेड़ा, भंभेवा, लुदाना, भिड़ताना गांव को लुदाना पुलिस स्टेशन शामिल किया गया है।

सरकार की इस अधिसूचना के बाद इन 24 गांवों में होने वाली पुलिस संबंधी कार्रवाई, कानून-व्यवस्था और शिकायतों का निपटारा नए थाना लुदाना के अधिकार क्षेत्र के तहत किया जाएगा। इससे संबंधित ग्रामीणों को अपने क्षेत्र के नए पुलिस थाने से पुलिस सेवाएं प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी।

Web Stories

Share This Article
15 नवंबर से लागू होंगे FASTag के ये नए नियम, डबल टोल से बचने के लिए जानें ये 6 आसान ट्रिक्स ऐसे बनाएं अपनी पसंद की UPI ID? जानें यहां शानदार ट्रिक मोटापे को कम करने के लिए खाएं ये बेहत्तर चीजें बदलते मौसम में नही होंगे बीमार, हल्दी के साथ ये 5 चीजें सेवन करें! रहेंगे स्वस्थ अब लेट नहीं होंगी ट्रेनें… रेलवे ने सभी DRM को दिए सख्त निर्देश, रियल टाइम होगी निगरानी