Rewadi National Highway : हरियाणा के इस शहर को एक और नए एक्सप्रेसवे का मिलेगा लाभ

Parvesh Malik
By Parvesh Malik
This city of Haryana will benefit from another new expressway
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Rewadi National Highway : केंद्रीय सरकार द्वारा देशभर में सड़कों का ऐसा जाल बना रही है, जो लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर बहुत ही आसानी से पहुंचा सकते हैं। बता दें कि, केंद्र में भाजपा सरकार आने के बाद सड़कों का काम दो गुना रफ्तार से चल रहा है। क्योंकि इस सरकार का मानना है कि, देशभर में खान-पान सहित सभी व्यापार में तेजी आएगी। जिससे देश का समय भी बचेगा और देश आर्थिक रुप से जल्द मजबूत होगा। वहींं हरियाणा के गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेस को रेवाड़ी पटौदी मार्ग से जोड़ने के लिए एक फ्लावर बनाया जाएगा। इस फ्लाईओवर के बन जाने से, वहां दिल्ली की तरफ से पटौदी होकर रेवाड़ी जाने वाले यात्रियों को बहुत ही सुविधाजनक लाभ पहुंचेगा।

सड़क निर्माण कार्य शुरू 

पाठकों को बता दें कि,  एनएचएआई ने इस फ्लाईओवर के बनाने का कार्य आरंभ कर दिया है।  NHAI के मुताबिक इस फ्लाईओवर (Rewadi National Highway) का पूर्ण निर्माण मार्च 2025 तक हो जाएगा। आपकी सूचना के लिए बता दें कि, रेवाड़ी के इस मार्ग की दूरी लगभग 46 किलोमीटर के आस-पास हैं। और इसे बनाने में करीब 900 करोड रुपए की लागत आने की पूरी आशंका है।

बनेगा फ्लाईओवर और ये होगा फायदा

  • पाठकों को बता दें कि, यह मार्ग गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेस 88-A और 88-B के बीच से गुजर रहा है जो सीधे रेवाड़ी से पहुंचकर मिलता है।
  • NHAI के मुताबिक, इस फ्लाईओवर का निर्माण गुरुग्राम के सेक्टर 37-D रॉयल ग्रीन रियलिटी कोर्ट के पास बनाया जाएगा।
  • ऐसे में इस फ्लाईओवर के बन जाने से यहां के सामान्य नागरिकों को सफर में बहुत आसानी होगी।
  • क्योंकि जो लोग दिल्ली से होकर रेवाड़ी की तरफ जाते हैं तो उनका दूरी भी ज्यादा होती और साथ में समय भी ज्यादा लगता है।
  • इसके साथ मध्य में मानेसर और बिलासपुर में जाम की स्थिति भी बनी रहती है जो चंद मिनट से लेकर कुछ घंटे तक भी हो सकती है।
  • ऐसे में जो दूरी एक से डेढ़ घंटे में पूरी हो जानी चाहिए जाम की स्थिति के कारण वह दूरी 3 से 4 घंटे में पूरी होती है।
Share This Article