Haryana Heavy Rain Alert : हरियाणा में फिर से सक्रिय होगा मानसून, 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट

Parvesh Malik
By Parvesh Malik
Monsoon will be active again in Haryana, alert of heavy rain for 2 days
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Heavy Rain Alert : लगात्तार 1 माह से हरियाणा में मानसून ने ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को मायूस कर रखा है, बरसात ना होने के कारण जिससे उनकी फसल को भारी नुकसान पहुंचा हैं। लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा में फिर से मानसून सक्रिय होगा। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने 30 जुलाई से 31 तक भारी बरसात का अलर्ट जारी किया है। उम्मीद है कि, अब मानसून हरियाणावासियों को सावन की झड़ी की खुशियां देगा।

 

हरियाणा के इन शहरों में होगी भारी बरसात

मौसम विभाग के मुताबिक, 30 जुलाई को चंडीगढ़, पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, करनाल और पानीपत में भारी बरसात का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 31 जुलाई को 15 जिलों में भी अलर्ट जारी हुआ है ! इनमें चंडीगढ़, पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल शामिल हैं।

मौसम विभाग  के मुताबिक, हरियाणा (Haryana Heavy Rain Alert) में 30 जुलाई के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बरसात होने की आशंका है। इस दौरान कुछ एक जगह पर तेज बरसात की भी आशंका बन रही है। इस दौरान बीच-बीच में तेज हवाएं चलने की आशंका है जिससे दिन के तापमान में गिरावट रहने की आशंका है।

 

जुलाई माह में कम हुई बरसात

पाठकों को बता दें कि, जुलाई माह में सामान्य से 35% कम बरसात हुई है। अनुमानित प्रदेश में इस अवधि में 130.2 एमएम बरसात होती है, लेकिन अबकी बार केवल 84.1 मिलीमीटर बरसात हो सकी है। पिछले 24 घंटे में जीटी बेल्ट के जिलों में बरसात हुई है। इनमें पानीपत में 23.6, करनाल 13.4, कुरुक्षेत्र में 15.3, कैथल में 13.9, सोनीपत में 35, अंबाला में 5.4 मिलीमीटर बरसात हुई है। वहीं यमुनानगर में 13.0, सिरसा में 3.1, दादरी में सिर्फ 3.0, पलवल में 1.3 और पंचकूला में 1.4, रोहतक में 1.6 एमएम बरसात हुई है।

Share This Article