Congress candidate list : कांग्रेस ने जारी की 32 उम्मीदवारों की लिस्ट, जुलाना से विनेश फौगाट को कांग्रेस की टिकट, सफीदों से सुभाष गांगोली, देखें लिस्ट

Sonia kundu
By Sonia kundu
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Congress candidate List : हरियाणा विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र कांग्रेस पार्टी ने अपनी प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए कांग्रेस ने 32 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।

पहली लिस्ट में भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत अधिकतर विधायकों को टिकट दिया गया है। आज ही शामिल हुई पहलवान विनेश फोगाट को जुलाना से टिकट दिया गया है। विनेश समेत 5 महिलाओं को पहली लिस्ट में मिली जगह। वहीं जेल में बंद सोनीपत से विधायक सुरेंद्र पंवार को भी उम्मीदवार बनाया गया है। बलबीर सिंह को इसराना से टिकट दी गई ।

इस सूची में कई नए चेहरों को मौका दिया गया है, जिससे पार्टी के चुनावी अभियान को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।

 

Congress candidate List : कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों का चयन करते हुए युवा और अनुभवी उम्मीदवारों के बीच संतुलन बनाए रखने की कोशिश की है।

इससे पहले, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी अपनी सूची जारी कर दी थी। भाजपा ने 67 सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों का ऐलान पहले ही कर दिया था। भाजपा की सूची में भी कुछ नए चेहरे देखने को मिले हैं।

 

Vinesh phogat : biography : जन्म – 25 अगस्त 1994
चरखी दादरी के बलाली गांव की विनेश फोगाट जुलाना के खेड़ा बख्ता गांव में सोमबीर राठी के साथ विवाहित है। विनेश जुलाना क्षेत्र की बहू है। हाल ही में ओलिंपिक में फाइनल तक पहुंचने और इससे पहले कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ आंदोलन में सबसे आगे रहने के कारण लाइम लाइट में हैं।

 

विनेश फोगाट का इससे पहले कोई राजनीतिक सफर नहीं रहा है। वर्तमान में वह खेल कोटे से भारतीय रेलवे में कार्यरत हैं। विनेश के पति सोमबीर राठी भी रेलवे में ही ड्यूटीरत हैं। विनेश फोगाट ने अपनी ग्रेजुएशन रोहतक यूनिवर्सिटी से पूरी की है।

 

नीचे देखें पूरी लिस्ट

 

Congress candidates list vinesh phogat candidate from julana
Congress candidates list vinesh phogat candidate from julana

Share This Article