Haryana में महिला सरपंचों को बनाया जाएगा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का ब्रांड एंबेसडर

Sonia kundu
3 Min Read

Beti Bachao Beti Padhao Brand Ambassador Haryana : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत राज्य की सभी महिला सरपंचों और ग्राम प्रधानों को उनके गांवों का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने की घोषणा की है। इस निर्णय का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए इस अभियान ( Beti Bachao Beti Padhao Scheme) में महिला नेतृत्व की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

महिला सरपंच बनेंगी बदलाव की प्रतीक

CM सैनी ने कहा कि महिला सरपंचों को अपने गांवों में जेंडर रेशो में सुधार, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर नेतृत्व करना होगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार के प्रयासों की पूरे देश में सराहना हो रही है।

जेंडर रेशो सुधार में हरियाणा बना मॉडल राज्य

मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने कहा कि हरियाणा ने जेंडर रेशो में सुधार के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं। राज्य में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान को सशक्त बनाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में Zender Ratio के आंकड़े बेहतर हुए हैं, जिससे हरियाणा का नाम राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आया है।

महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक

यह घोषणा मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान की। बैठक में विभाग के अधिकारियों ने महिला सशक्तिकरण और बाल कल्याण योजनाओं की प्रगति पर रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि महिला सरपंचों को नेतृत्व के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाए ताकि वे अपने गांवों में जागरूकता अभियान को प्रभावी ढंग से चला सकें।

Haryana beti bachao beti padhao brand ambassador
Haryana beti bachao beti padhao brand ambassador

सरपंचों की अहम भूमिका

महिला सरपंचों को अपने गांव में बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देना पर जोर देना होगा। इसके साथ ही कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ जागरूकता फैलाने पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। सरपंचों को सरकारी योजनाओं का लाभ सभी परिवारों तक पहुंचाने पर जागरूकता लानी चाहिए।

सरकार का उद्देश्य

हरियाणा सरकार का लक्ष्य है कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को जमीनी स्तर पर ओर अधिक प्रभावी बनाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सरपंच इस अभियान का चेहरा बनकर ग्रामीण समुदायों में सकारात्मक बदलाव लाएंगी।

Web Stories

Share This Article
सुबह-सुबह पीएं दालचीनी की चाय, मिलेंगे ये सारे फायदे लिवर को हेल्दी रखने के लिए क्या खाना चाहिए, ये 5 चीजें है जरुरी खाली पेट अंडा खाने से क्या होता है ? किशमिश का पानी पीने के 5 फायदे सोने से आधा घंटा पहले चबाएं धनिया की पत्तियां, महिनेभर में मिलेंगे 5 कमाल के फायदे।