Haryana Weather Update : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदला, 8 जिलों में धुंध का यलो अलर्ट जारी, 22-23 जनवरी को बारिश के साथ तापमान में गिरावट की संभावना

Sonia kundu
2 Min Read

Haryana Weather Update : जींद : 19 जनवरी 2025: हरियाणा में मौसम का बदलाव जारी है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते वातावरण में नमी बढ़ी है, जिसके कारण सुबह और रात में घनी धुंध छा रही है। मौसम विभाग ने राज्य के 8 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी शामिल हैं।

धुंध और ठंडी हवाएं बढ़ा रहीं सर्दी का असर

मौसम विभाग के मुताबिक, 21 जनवरी तक राज्य में ज्यादातर इलाकों में खुश्क मौसम रहेगा और उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं चलेंगी। इससे रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और सुबह व रात के समय घनी धुंध छाने की संभावना है।

22-23 जनवरी को बारिश की संभावना

22 और 23 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हरियाणा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही गरज-चमक के साथ बादल छाए रहने की संभावना है। इन दिनों में दिन के तापमान में गिरावट और रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

24 जनवरी से मौसम फिर होगा साफ

मौसम विभाग ने बताया कि 24 जनवरी से हरियाणा में मौसम फिर से खुश्क हो जाएगा। इसके बाद रात के तापमान में दोबारा गिरावट होने की संभावना है।

किसानों के लिए सलाह

बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फसल की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएं। खेतों में जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करें और अनाज को सुरक्षित स्थान पर रखें। मौसम में हो रहे इस बदलाव से प्रदेश में ठंड का असर और बढ़ सकता है। धुंध और बारिश के चलते लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Web Stories

Share This Article
सुबह-सुबह पीएं दालचीनी की चाय, मिलेंगे ये सारे फायदे लिवर को हेल्दी रखने के लिए क्या खाना चाहिए, ये 5 चीजें है जरुरी खाली पेट अंडा खाने से क्या होता है ? किशमिश का पानी पीने के 5 फायदे सोने से आधा घंटा पहले चबाएं धनिया की पत्तियां, महिनेभर में मिलेंगे 5 कमाल के फायदे।