Jind news : जींद में SI विनोद के बेटे अभिषेक ने योगा चैंपियनशिप में जीते 2 गोल्ड मेडल

Sonia kundu
2 Min Read

न्यूज कुंज (Jind news) : हरियाणा के जींद में सीआइडी विभाग में तैनात सब-इंस्पेक्टर विनोद शर्मा के बेटे अभिषेक ने भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा चार से आठ जून तक अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीते।

भिवानी रोड आत्मा नगर निवासी अभिषेक ने राजस्थान के अर्जुन परिहार के साथ आर्टिस्टिक पेयर स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा आर्टिस्टिक ग्रुप प्रतियोगिता में अभिषेक ने अर्जुन (गुरुग्राम), अर्जुन परिहार (राजस्थान), प्रवीण पाठक (उत्तर प्रदेश) एवं अभय (चंडीगढ़) के साथ स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

Jind news : योगा चैंपियनशिप में दो गोल्ड किए अपने नाम

अभिषेक ने इस चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इससे पूर्व भी अभिषेक द्वितीय एशियन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप दिल्ली में दो स्वर्ण पदक, 36वें राष्ट्रीय खेलों में रजत पदक, 37वें राष्ट्रीय खेलों में कांस्य पदक तथा 38वें राष्ट्रीय खेलों में एक स्वर्ण, एक रजत एवं एक कांस्य पदक जीत चुके हैं।

अपनी इस उपलब्धि पर अभिषेक ने बताया कि इन सफलताओं का श्रेय हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन व योगासन भारत के महासचिव डा. जयदीप आर्य के मार्गदर्शन को जाता है। उन्होंने अपने कोच चंद्रकांत मिश्रा एवं अंश चौधरी के कठिन परिश्रम तथा अनुज कौशिक और प्रियंका चौधरी के सहयोग एवं प्रेरणा के लिए भी आभार व्यक्त किया। समाजसेवी डा. राजकुमार गोयल ने कहा कि अभिषेक ने विश्व स्तर पर दो स्वर्ण पदक जीतकर न केवल जींद बल्कि पूरे हरियाणा का गौरव बढ़ाया है।

Web Stories

Share This Article
15 नवंबर से लागू होंगे FASTag के ये नए नियम, डबल टोल से बचने के लिए जानें ये 6 आसान ट्रिक्स ऐसे बनाएं अपनी पसंद की UPI ID? जानें यहां शानदार ट्रिक मोटापे को कम करने के लिए खाएं ये बेहत्तर चीजें बदलते मौसम में नही होंगे बीमार, हल्दी के साथ ये 5 चीजें सेवन करें! रहेंगे स्वस्थ अब लेट नहीं होंगी ट्रेनें… रेलवे ने सभी DRM को दिए सख्त निर्देश, रियल टाइम होगी निगरानी