Jind rape news : जींद में पुजारी ने किया नाबालिगा से रेप, मंदिर में पूजा के लिए जाती थी किशोरी, बनाई अश्लील वीडियो

Sonia kundu
2 Min Read

Jind rape news : हरियाणा के जींद जिले के अलेवा थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिगा के साथ मंदिर के पुजारी ने रेप किया। किशोरी की अश्लील वीडियो बना ली और उसे वायरल करने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने पुजारी समेत दो लोगों पर रेप, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने समेत पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अलेवा क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी मंदिर में पूजा के लिए जाती थी। करीब दो माह पहले मंदिर के पुजारी बिट्टू ने उसके साथ छेड़छाड़ की और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इसे वायरल करने की धमकी देते हुए पुजारी ने उसके साथ रेप किया। वह लोकलाज के शर्म से कुछ नहीं बोल पाई।

Jind rape news Jind priest raped a minor girl Teenage girl used to go to temple
Jind rape news Jind priest raped a minor girl Teenage girl used to go to temple

इसके बाद तीन दिन पहले बिट्टू ने किसी युवक को बाइक लेकर उनके घर के बाहर भेज दिया और आने के लिए कहा। आरोपी ने उसे धमकी दी और बाइक पर बैठाकर पुजारी के पास ले गया। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उसने अपनी बेटी को बाइक पर जाते देखा तो उसके पीछे गए। बाइक सवार आरोपी उसकी बेटी को मंदिर में पुजारी के पास छोड़ कर जाने लगा, तभी वह मौके पर पहुंच गई। दोनों आरोपी उसकी बेटी को कहीं लेकर जाना चाहत थे।

फिर उसकी बेटी ने पुजारी की करतूतों के बारे में बताया। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। महिला थाना पुलिस ने बिट्टू को नामजद कर एक अन्य के खिलाफ रेप, पाक्सो एक्ट, धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Web Stories

Share This Article
सुबह-सुबह पीएं दालचीनी की चाय, मिलेंगे ये सारे फायदे लिवर को हेल्दी रखने के लिए क्या खाना चाहिए, ये 5 चीजें है जरुरी खाली पेट अंडा खाने से क्या होता है ? किशमिश का पानी पीने के 5 फायदे सोने से आधा घंटा पहले चबाएं धनिया की पत्तियां, महिनेभर में मिलेंगे 5 कमाल के फायदे।