Mohanlal Badoli response: नए हेलीकॉप्टर से कांग्रेसियों को दर्द क्यों? मोहनलाल बडोली का तंज ! कुलदीप बिश्नोई और बजरंग पुनिया पर भी प्रतिक्रिया

Anita Khatkar
3 Min Read

Mohanlal Badoli response: रोहतक: हरियाणा सरकार द्वारा नए हेलीकॉप्टर खरीदने के फैसले को लेकर चल रहे विवाद पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सरकार के हेलीकॉप्टर खरीदने से इतनी परेशानी क्यों हो रही है। उन्होंने तीखा बयान देते हुए कहा – जरूरत पड़े तो सरकार एक की जगह तीन हेलीकॉप्टर खरीदेगी।

Mohanlal Badoli response: हुड्डा पर साधा निशाना

मोहनलाल बडोली ने कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी हमला बोला। उन्होंने हुड्डा के उस बयान का खंडन किया जिसमें हुड्डा ने अपने पिता चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा को संविधान निर्माता बताया था। बडोली ने कहा कि संविधान निर्माण का श्रेय केवल बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को जाता है।

कांग्रेस पर आरोप

Mohanlal Badoli ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ने हमेशा गरीबों का हक छीनकर अमीरों को बांटा है। इसके विपरीत भाजपा सरकार ने गरीबों के हक की रक्षा की है। उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर व्यक्तिगत हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकारों के समय में भी हेलीकॉप्टर खरीदे जाते थे, लेकिन तब कोई सवाल नहीं उठता था।

किसान आंदोलन पर बयान

किसानों के एक बार फिर से सक्रिय होने पर प्रतिक्रिया देते हुए बडोली ने कहा कि किसानों को दिल्ली जाकर अपनी मांगें रखनी चाहिए, क्योंकि दिल्ली ही उनकी असली राजधानी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने 24 फसलों पर MSP लागू किया है और किसानों को पहले अपनी सरकार से अपनी मांगों को लेकर बात करनी चाहिए।

भाजपा संगठन में बदलाव के संकेत

मोहनलाल बडोली ने रोहतक में पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान संगठन में बदलाव की पहली कड़ी है। उन्होंने 30 नवंबर तक 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भाजपा के संगठन में नीचे से लेकर ऊपर तक बदलाव होगा।

बजरंग पूनिया पर नाडा के बैन पर प्रतिक्रिया

बजरंग पूनिया पर 4 साल के बैन के मुद्दे पर बडोली ने कहा कि अभी कानूनी प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन मामला जल्द स्पष्ट हो जाएगा।

कुलदीप बिश्नोई की नाराजगी पर जवाब

भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई की नाराजगी के सवाल पर बडोली ने सीधा जवाब देने से बचते हुए कहा कि इस बारे में कुलदीप बिश्नोई से ही सवाल किया जाना चाहिए।

Mohanlal Badoli response:  नए हेलीकॉप्टर से कांग्रेसियों को दर्द क्यों? मोहनलाल बडोली का तंज ! कुलदीप बिश्नोई और बजरंग पुनिया पर भी प्रतिक्रिया
Mohanlal Badoli response: नए हेलीकॉप्टर से कांग्रेसियों को दर्द क्यों? मोहनलाल बडोली का तंज ! कुलदीप बिश्नोई और बजरंग पुनिया पर भी प्रतिक्रिया

सरकार का पक्ष

हेलीकॉप्टर खरीद को लेकर भाजपा का रुख स्पष्ट करते हुए बडोली ने कहा कि सरकार विकास कार्यों में कोई कसर नहीं छोड़ेगी और यदि राज्य के विकास के लिए और भी संसाधनों की आवश्यकता हुई, तो सरकार उसे पूरा करने में पीछे नहीं हटेगी।

Web Stories

Share This Article
इन 5 लोगों के लिए रामबाण है किशमिश का सेवन, खाली पेट खाकर जो होगा आप कभी सोचा भी नहीं सकते यूरिक एसिड कम करने में असरदार हैं ये 6 सब्जियां हरियाणा में घूमने की 8 खास जगहें सपना चौधरी ने यूट्यूब पर फिर से ट्रेंड किया ‘हुस्न हरियाणा का’, देखें सपना चौधरी का धमाकेदार परफॉर्मेंस कान में क्या चीज डालने से पूरा मैल बाहर निकल आएगा अपने आप? ये घरेलू नुस्खे आएंगे काम, साफ हो जाएगा कान