PM Awas Haryana: हरियाणा सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojana) के तहत गरीबी रेखा (BPL) से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को नया घर देने के लिए आवेदन पोर्टल फिर से खोल दिया है। कोरोना काल के बाद पहली बार इस योजना के तहत आवेदन मांगे गए हैं। झज्जर जिले में 3,171 मकान बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए पात्र परिवारों को 2.5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
क्या है PM Awas योजना?
PM आवास योजना के तहत BPL परिवारों को पक्का मकान दिया जाएगा। हरियाणा सरकार ने 2024-25 में 3,171 नए मकान बनाने का लक्ष्य रखा है। हर लाभार्थी को 4 किस्तों में 2.5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। नए मकानों के निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।
कोरोना काल से पहले क्या हुआ था?
पहले सरकार ने 3,300 मकान बनाने का लक्ष्य रखा था। लेकिन सिर्फ 148 मकानों के लिए ही बजट मिला। 3,100 से अधिक परिवार आज भी अपने मकानों के लिए इंतजार कर रहे हैं।
कैसे होगा Pm awas yojna का सर्वे?
खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय के माध्यम से सर्वे शुरू किया गया है। योग्य परिवारों की पहचान करके उनकी जानकारी पोर्टल ( PM AWAS PORTAL) पर अपलोड की जाएगी। सर्वे के बाद सरकार लाभार्थियों के बैंक खाते में सहायता राशि ट्रांसफर करेगी। मकान निर्माण के लिए अनुसूचित जाति (SC) के परिवार और अन्य गरीब परिवार (BPL सूची में शामिल अन्य वर्ग) की 2 श्रेणियां बनाई गई हैं।

PM आवास योजना के लिए पात्रता शर्तें
आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए। आवेदक की उम्र कम से कम 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। परिवार की सालाना इनकम 3 लाख से 6 लाख रूपये के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा आवेदक का BPL सूची में नाम होना चाहिए। उसके पास पहले से कोई पक्का मकान नहीं होना चाहिए।
Pm Awas Yojna के लिए जरूरी कागजात
आधार कार्ड
पैन कार्ड
वोटर आईडी कार्ड
बैंक खाता विवरण
निवास प्रमाण पत्र (डोमिसाइल)
इनकम सर्टिफिकेट
राशन कार्ड
मोबाइल नंबर
पासपोर्ट साइज फोटो
जल्द ही सर्वे पूरा होने के बाद पात्र लाभार्थियों की सूची जारी की जाएगी और मकान निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी। BPL परिवार इस योजना का लाभ उठाने के लिए जल्द से जल्द आवेदन करें!