ACB Raid Uchana : 16 लाख के बिल के बदले मांगे 32 हजार, उचाना का नपा सचिव रिश्वत लेते गिरफ्तार

Sonia kundu
2 Min Read

न्यूज कुंज, जींद। हरियाणा के जींद जिले के उचाना क्षेत्र में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB Raid uchana) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर पालिका सचिव को 32 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप हैं कि बिल पास करने की एवज में सचिव द्वारा रिश्वत मांगी जा रही थी। एसीबी की टीम जांच कर रही है।

एसीबी हिसार के इंचार्ज महेंद्र सिंह के अनुसार उन्हें ठेकेदार उचाना वार्ड नंबर 3 निवासी सुरेंद्र से शिकायत मिली थी। सुरेंद्र ने शिकायत में बताया था कि उसके नगर पालिका में 16 लाख रुपए की बिल पेंडिंग पड़े हैं और इन बिलों को निकालनें की एवज में नगर पालिका सचिव अशोक डांगी रिश्वत की मांग कर रहा है। उसने प्रयास किया लेकिन रिश्वत के बगैर बिल पास नहीं किए जा रहे। नपा सचिव अशोक डांगी दो प्रतिशत कमिशन के हिसाब से 32 हजार रुपए की डिमांड कर रहा है।

ACB Raid : एसीबी हिसार की टीम ने दबोचा

शिकायत की क्रॉस चेकिंग के बाद एसीबी हिसार की टीम ने जाल बिछाया और शिकायतकर्ता सुरेंद्र को 32 हजार रुपए कैमिकल लगा कर दे दिए। जैसे ही सुरेंद्र ने अशोक डांगी को रुपए दिए, एसीबी ने तुरंत उसे काबू कर लिया। हाथ धुलवाए जाने पर हाथों का रंग लाल हो गया। इसके बाद एसीबी की टीम उसे पहले एसडीएम कार्यालय और उसके बाद जींद एसीबी कार्यालय में लेकर आई। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। एसीबी की इस कार्रवाई के दौरान कार्यालय में हड़कंप मच गया।

एसीबी इंचार्ज महेंद्र सिंह ने लोगों से अपील की कि यदि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी सरकारी काम के लिए रिश्वत की मांग करता है, तो उसकी सूचना तुरंत एसीबी को दें। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है।

Web Stories

Share This Article
15 नवंबर से लागू होंगे FASTag के ये नए नियम, डबल टोल से बचने के लिए जानें ये 6 आसान ट्रिक्स ऐसे बनाएं अपनी पसंद की UPI ID? जानें यहां शानदार ट्रिक मोटापे को कम करने के लिए खाएं ये बेहत्तर चीजें बदलते मौसम में नही होंगे बीमार, हल्दी के साथ ये 5 चीजें सेवन करें! रहेंगे स्वस्थ अब लेट नहीं होंगी ट्रेनें… रेलवे ने सभी DRM को दिए सख्त निर्देश, रियल टाइम होगी निगरानी