Jind news : जींद का लेफ्टिनेंट हर्ष दहिया बने कैप्टन

Sonia kundu
2 Min Read

न्यूज कुंज। (Jind news) : भंभेवा निवासी हर्ष दहिया लेफ्टिनेंट के बाद प्रमोट होकर कैप्टन बने हैं। इससे परिवार में खुशी का माहौल है। हर्ष के चाचा संदीप दहिया ने बताया कि अभी उसकी नियुक्ति सियाचिन में है। नौवीं कक्षा में आल इंडिया मिल्ट्री स्कूल बेलगांव में उसका एडमिशन हो गया था। बेलगांव से ही उसने 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की।

वहां से हर्ष का लेफ्टिनेंट के पद पर चुनाव हुआ। पांच साल ट्रेनिंग के बाद आठ जून 2024 को उसको कमीशन मिला और सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर सिलेक्ट हुआ। उसके बाद सिक्किम में उसकी पोस्टिंग रही। इस समय सियाचिन में वह दो महीने के कोर्स पर गया हुआ है। आठ जून 2026 को उसको कैप्टन की प्रमोशन मिली है।

Jind news : हर्ष शुरू से ही पढ़ाई में था तेज

पूर्व सरपंच बलबीर ने कहा कि हर्ष शुरू से ही पढ़ाई में तेज था। उनका सपना था कि पौत्र हर्ष सेना में लेफ्टिनेंट बने। उसने दादा के सपने को पूरा किया। दादा ने बताया कि पूरे भारत में पांच ही मिल्ट्री स्कूल हैं, उसमें से एक बेलगांव में है। बेलगांव मिल्ट्री स्कूल में भी प्रवेश परीक्षा के दौरान हर्ष दहिया ने प्रथम स्थान हासिल किया था।

वहां चार साल की पढ़ाई के बाद उसका चयन लेफ्टिनेंट के पद पर चयन हुआ। अब कैप्टन प्रमोट होन के बाद वह दो महीने की ट्रेनिंग के लिए सियाचिन गया हुआ है। उनका पौत्र का शुरू होकर से ही देश सेवा का सपना रहा है, जिसने उसने पूरा किया।

Web Stories

Share This Article
15 नवंबर से लागू होंगे FASTag के ये नए नियम, डबल टोल से बचने के लिए जानें ये 6 आसान ट्रिक्स ऐसे बनाएं अपनी पसंद की UPI ID? जानें यहां शानदार ट्रिक मोटापे को कम करने के लिए खाएं ये बेहत्तर चीजें बदलते मौसम में नही होंगे बीमार, हल्दी के साथ ये 5 चीजें सेवन करें! रहेंगे स्वस्थ अब लेट नहीं होंगी ट्रेनें… रेलवे ने सभी DRM को दिए सख्त निर्देश, रियल टाइम होगी निगरानी