जींद की नई डीसी ने सरकारी गाड़ी छोड़ चुना ई-रिक्शा का सफर, प्रदूषण घटाने के लिए पेश की नई मिसाल

Sonia kundu
2 Min Read

न्यूज कुंज नेटवर्क, जींद : डीसी डा. वैशाली शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण, ईंधन बचत व प्रदूषण नियंत्रण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को ई-रिक्शा के माध्यम से अपने कार्यालय पहुंची। उन्होंने आम नागरिकों से सार्वजनिक परिवहन साधनों व ई-रिक्शा के उपयोग का आह्वान किया।

डीसी डा. वैशाली शर्मा ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और ईंधन की खपत को देखते हुए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाए। उन्होंने कहा कि यदि लोग निजी वाहनों के स्थान पर सार्वजनिक परिवहन, ई-रिक्शा व अन्य पर्यावरण अनुकूल साधनों का उपयोग करें तो इससे न केवल ईंधन की बचत होगी बल्कि वायु प्रदूषण में भी कमी आएगी।

डीसी ने कहा कि ई-रिक्शा एक सस्ता, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन साधन है। इसके उपयोग से कार्बन उत्सर्जन में कमी आती है और शहरों में स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।

डीसी ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे दैनिक जीवन में ऐसे साधनों को प्राथमिकता दें जो पर्यावरण के अनुकूल हों। साथ ही उन्होंने सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों से भी समय-समय पर सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने और आमजन को इसके प्रति जागरूक करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति यदि ईंधन बचाने और प्रदूषण कम करने के लिए संकल्प ले तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण उपलब्ध कराया जा सकता है। पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की नहीं बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है और इसमें जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है।

Web Stories

Share This Article
15 नवंबर से लागू होंगे FASTag के ये नए नियम, डबल टोल से बचने के लिए जानें ये 6 आसान ट्रिक्स ऐसे बनाएं अपनी पसंद की UPI ID? जानें यहां शानदार ट्रिक मोटापे को कम करने के लिए खाएं ये बेहत्तर चीजें बदलते मौसम में नही होंगे बीमार, हल्दी के साथ ये 5 चीजें सेवन करें! रहेंगे स्वस्थ अब लेट नहीं होंगी ट्रेनें… रेलवे ने सभी DRM को दिए सख्त निर्देश, रियल टाइम होगी निगरानी