Haryana Barish alert : हरियाणा के 16 जिलों में आज झमाझम वर्षा, येलो अलर्ट जारी, देखें मौसम पूर्वानुमान

Sonia kundu
3 Min Read

Haryana Barish alert : हरियाणा में अगस्त माह में मानसून लगातार एक्टिव है। आज मौसम विभाग ने कैथल, करनाल, जींद और कुरुक्षेत्र में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। हरियाणा में अगस्त महीने में 33 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार अभी मानसून थोड़ा कमजोर हुआ है मगर बावजूद इसके बारिश जारी रहेगी। हरियाणा के पश्चिमी, दक्षिणी और मध्य जिलों में बारिश हो सकती है। 26 अगस्त के बाद उत्तरी जिलों में मानसून फिर से जोड़ पकड़ेगा।

मौसम विशेषज्ञों (rain alert) का कहना है कि सूबे में 28 अगस्त तक मौसम में बदलाव के आसार हैं। पिछले 24 घंटों में हिसार और कुरूक्षेत्र में बारिश दर्ज की गई है। हालांकि यह बारिश पूरे जिले में न होकर कहीं-कहीं टुकड़ों में हुई है।

Ghogrian village barish alert
Ghogrian village barish alert heavy rain

बता दें हरियाणा के 16 जिलों में मानसून की बारिश सामान्य से (barish kab hogi) कम हुई है। हिसार, जींद, यमुनानगर, पलवल और रोहतक जिलों में सामान्य से 30 प्रतिशत से भी कम बारिश हो पाई है। जबकि बाजरा के इलाके दक्षिण हरियाणा में बारिश सामान्य से अधिक हुई है। यहां महेंद्रगढ़ और नूंह जिलों में अधिक बारिश दर्ज की गई है।

IMD के अनुसार, अगस्त महीने में ही राज्य में 33% अधिक बारिश हुई है। इसमें यमुनानगर, पंचकूला, पलवल, कैथल, फरीदाबाद में सामान्य (imd weather update) से कम बारिश हुई। वर्षा की कमी अभी 7 जिलों में बनी हुई है। प्रदेश में ओवरऑल अब तक सामान्य से 19% वर्षा की कमी बनी हुई है। प्रदेश में अब तक 281.5 MM के मुकाबले 228.4 MM ही वर्षा हो पाई है।

 

Mausam update : हरियाणा में आगे कैसा रहेगा मौसम ?

हरियाणा में मानसून की अभी विदाई होने के आसार नहीं दिख रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि सूबे में 28 अगस्त तक मौसम में बदलाव के आसार हैं। 22 और 23 अगस्त तक दिन के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी, लेकिन 24 से फिर पारे में गिरावट देखी जाएगी। यह गिरावट 2 से 3 डिग्री तक होने की आंशका हैं। अगस्त लास्ट तक दिन का पारा 29 डिग्री तक पहुंच सकता है।

Web Stories

Share This Article
49999 में खरीदें इलेक्ट्रिक स्कूटर120 KM रेंज और 4 घंटे में फुल चार्ज, लाइसेंस फ्री और टैक्स फ्री पेट्रोल का झंझट खत्म, अब बिना पेट्रोल चलेगी Hero HF Deluxe Flex Fuel सबसे सस्ती बाइक हरियाणा के 81 लाख बिजली उपभोक्ताओं को झटका, 3 साल बाद महंगी हुई बिजली… जानें नए रेट शरीर में कैंसर का पहला लक्षण क्या होता है ? महिलाओं में थायराइड बढ़ने पर दिखते हैं ये 6 लक्षण