Agri News Haryana: हरियाणा के आठ जिलों में उन्नत तकनीक से अधिक उपज देने वाली गेहूं की किस्मों पर समूह प्रदर्शन प्लॉट पर अनुदान दिया जाएगा। यह अनुदान किसान भाईयों को खाद्य एवं पोषण सुरक्षा – गेहूं स्कीम के तहत मिलेगा। इच्छुक किसान 25 दिसंबर 2024 तक कृषि विभाग की वेबसाइट http://agriharyana.org पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अनुदान राशि इस प्रकार है:
सामान्य वर्ग के लिए ₹3600 प्रति एकड़
अनुसूचित जाति के किसानों के लिए 20% लाभ
महिला किसानों के लिए 30% लाभ
लघु और सीमान्त किसानों के लिए 33% लाभ
जिलों के हिसाब से लक्ष्यों की जानकारी:
1. अम्बाला: 140 एकड़, ₹5.04 लाख
2. भिवानी: 170 एकड़, ₹6.12 लाख
3. हिसार: 140 एकड़, ₹5.04 लाख
4. झज्जर: 145 एकड़, ₹5.22 लाख
5. मेवात: 120 एकड़, ₹4.32 लाख
6. पलवल: 110 एकड़, ₹3.96 लाख
7. रोहतक: 110 एकड़, ₹3.96 लाख
8. चरखी दादरी: 106 एकड़, ₹3.82 लाख

किसान अधिकतम 2.5 एकड़ के लिए लाभ उठा सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद कृषि सामग्री खरीदने के लिए विभाग की सिफारिशों के अनुसार सरकारी या अधिकृत विक्रेता से सामग्री खरीदी जाएगी। सभी दस्तावेज़ कृषि विकास अधिकारी द्वारा सत्यापित किए जाएंगे और फिर अनुदान राशि किसान के बैंक खाते में भेज दी जाएगी।
अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी कृषि विकास अधिकारी, खण्ड कृषि अधिकारी या उप कृषि निदेशक कार्यालय से संपर्क करें।