न्यूज कुंज नेटवर्क, जींद। (NEET 2026 update) : नीट परीक्षार्थियों को लेकर रोडवेज द्वारा आज और कल यानि 20 व 21 जून को दो दिन परीक्षा केंद्र तक ले जाने के लिए स्पेशल बस (Roadways Bus facility) चलाई जाएंगी। इस दौरान अभ्यर्थियों को परिचालक को एडमिट कार्ड दिखाना होगा। इसके बाद परिचालक द्वारा जीरो बैलेंस की टिकट भी जारी की जाएगी।
मुख्यालय ने दो दिन के दौरान कितने अभ्यर्थियों को जीरो बैलेंस की टिकट जारी की, इसका रिकार्ड भी रखना होगा। जींद में होने वाली परीक्षा को लेकर शहर में छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें डिफेंस कालोनी राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, राजकीय इंदिरा गांधी प्रियदर्शिनी महिला कालेज, राजकीय पीजी कालेज, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय शामिल हैं।
NEET 2026 को लेकर यहां बने हैं परीक्षा केंद्र
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में दो ब्लाक को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रोडवेज ने स्पेशल रोड मैप तैयार किया है। इसमें से एक बस स्पेशल चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के लिए चलाई जाएगी। वहीं दूसरी बस अन्य परीक्षा केंद्रों को कवर करेगी। रविवार को हाेने वाली परीक्षा में तीन हजार से अधिक परीक्षार्थी भाग लेंगे। राजकीय पीजी कालेज में 600, राजकीय प्रियदर्शिनी महिला कालेज में 594, चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय विश्वविद्यालय में बने दो ब्लाक में 576 व 528 बनाए गए हैं।
Read More : Jind News : जिले के 600 से ज्यादा तालाबों पर अवैध कब्जे, निशानदेही के आदेश, होगी कार्रवाई
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 408 व डिफेंस कालोनी स्थित राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 312 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचेंगे। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक समय पर पहुंचाने के लिए व्यापक व्यवस्था की जा रही है। इसके तहत रोडवेज मुख्यालय की ओर से परीक्षार्थियों के लिए दो दिन स्पेशल बस चलाए जाने का फैसला लिया गया है।
NEET 2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन भी सतर्क
परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल पर्याप्त संख्या में तैनात रहेगा। जिला कंट्रोल रूम के कक्ष संख्या 211 से सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जाएगी। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, स्मार्ट वाच, कैलकुलेटर और पेन ड्राइव जैसे सभी इलेक्ट्रानिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही ज्योमेट्री बाक्स, राइटिंग पैड, स्केल, इरेजर, वालेट, बैग, बेल्ट, टोपी व किसी भी प्रकार के धातु के आभूषण परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
जींद डिपो महाप्रबंधक राहुल जैन ने बताया कि नीट परीक्षा को लेकर रोडवेज मुख्यालय ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में बस चलाने (Roadways Bus facility) का निर्णय लिया है। यह बस अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक लेकर जाएगी। अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड दिखाना होगा, जिसके बाद परिचालक द्वारा जीरो बैलेंस की टिकट जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
यह खबर भी पढ़ें : Jind news : जींद का लेफ्टिनेंट हर्ष दहिया बने कैप्टन


